एक बाइक रोज़ाना की राइड और लंबी टूरिंग के लिए बनी है, जबकि दूसरी मुश्किल पहाड़ों और ऑफ-रोड ट्रैक पर राज करती है।
अगर आप नई एडवेंचर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda NX500 और KTM 890 Adventure R के बीच का फर्क जानना बेहद जरूरी है।
भारत में एडवेंचर बाइक सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और 2026 Honda NX500 तथा KTM 890 Adventure R इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। लेकिन दोनों बाइक्स का मकसद और राइडिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह अलग है।
Honda NX500: बजट में शानदार टूरिंग बाइक
Honda NX500 उन राइडर्स के लिए बेहतर विकल्प है जो शहर में डेली कम्यूट, हाईवे टूरिंग और हल्की ऑफ-रोडिंग चाहते हैं।
मुख्य खासियतें:
- 471cc Parallel-Twin इंजन
- 47.5 PS पावर और 43 Nm टॉर्क
- 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय व्हील
- 830 mm सीट हाइट, इसलिए कंट्रोल आसान
- लगभग 196 किलोग्राम वजन
- एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹7.43 लाख
यह बाइक नए और मिड-लेवल राइडर्स के लिए ज्यादा practical मानी जा रही है।
KTM 890 Adventure R: हार्डकोर ऑफ-रोड मशीन
KTM 890 Adventure R उन लोगों के लिए है जो एडवेंचर राइडिंग को गंभीरता से लेते हैं और कठिन रास्तों पर भी दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।
मुख्य फीचर्स:
- 889cc Parallel-Twin इंजन
- 103 bhp पावर और 100 Nm टॉर्क
- 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर स्पोक व्हील
- WP XPLOR सस्पेंशन सेटअप
- 880 mm सीट हाइट
- लगभग 215 किलोग्राम वजन
- एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹15.80 लाख
यह बाइक रैली-स्टाइल ऑफ-रोडिंग और हाई-परफॉर्मेंस एडवेंचर राइडिंग के लिए डिजाइन की गई है।
यह भी पढ़ें:-पेट्रोल को कहो Bye! Yamaha Factor DX अब दौड़ेगी Ethanol से
कौन-सी बाइक आपके लिए सही?
अगर आपका बजट कम है, आप पहली एडवेंचर बाइक खरीद रहे हैं और ज्यादा आरामदायक टूरिंग चाहते हैं, तो Honda NX500 बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
लेकिन अगर आप अनुभवी राइडर हैं, मुश्किल ऑफ-रोड ट्रैक पर जाना पसंद करते हैं और प्रीमियम परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो KTM 890 Adventure R कहीं ज्यादा दमदार पैकेज देती है।
लेखक: Akshay Saini
श्रेणी: Auto
प्रकाशित तिथि: 13 मई 2026