Tata Punch Flex Fuel: अब पेट्रोल नहीं, इथेनॉल से दौड़ेगी टाटा की नई कार! लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी

भारत में सस्ती और कम प्रदूषण वाली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच टाटा मोटर्स ने अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार को लेकर बड़ा संकेत दिया है।
टाटा मोटर्स के एमडी शैलेश चंद्र के मुताबिक, कंपनी 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक भारत में अपनी पहली Flex Fuel Car लॉन्च कर सकती है, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

Tata Punch Flex Fuel बनी सबसे मजबूत दावेदार

रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय माइक्रो SUV Tata Punch को सबसे पहले फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसका प्रोटोटाइप ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में भी दिखाया था। अब इस कार के आने से पेट्रोल के पैसे बढ़ेंगे या कम होने वाली टेंशन से जनता को छुटकारा मिल जाएगा I

इस कार में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन इसे Ethanol Blend के हिसाब से अपग्रेड किया जाएगा। ECU और Fuel Injection सिस्टम में जरूरी बदलाव किए गए हैं ताकि कार अलग-अलग इथेनॉल मिश्रण पर आसानी से चल सके।

E20 से E100 तक चलेगी नई Tata Car

नई Tata Flex Fuel Car सिर्फ E20 ही नहीं, बल्कि E85 और E100 जैसे हाई इथेनॉल फ्यूल पर भी चलने में सक्षम हो सकती है। यानी भविष्य में अगर भारत में शुद्ध इथेनॉल फ्यूल का इस्तेमाल बढ़ता है, तो यह कार उसके लिए भी तैयार होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी आने वाले समय में भारतीय ऑटो सेक्टर का बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-Tata Harrier-Safari हुई सस्ती! मई में मिल रहे लाखों जैसे फायदे

भारत में तेजी से बढ़ रहा Ethanol Mission

सरकार लगातार Ethanol Blending Program को बढ़ावा दे रही है। यही वजह है कि अब बड़ी ऑटो कंपनियां भी Flex Fuel Vehicles पर तेजी से काम कर रही हैं।

टाटा मोटर्स का यह कदम भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो कम खर्च और बेहतर माइलेज वाली कार का इंतजार कर रहे हैं।क्यूकी टाटा हमारे भारत की कंपनी है इसलिए ये अपने लोगो के लिए सबसे अच्छी सोचती है।

लेखक: Akshay Saini
श्रेणी: Auto
प्रकाशित तिथि: 16 May 2026

Leave a Comment