Tata Harrier-Safari हुई सस्ती! मई में मिल रहे लाखों जैसे फायदे

अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। Tata Motors इस महीने अपनी सबसे पॉपुलर SUVs Tata Harrier और Tata Safari पर भारी डिस्काउंट दे रही है।

ऑटो सेक्टर से जुड़ी रिपोर्ट्स और डीलर इनपुट्स के मुताबिक, कुछ वेरिएंट्स पर कुल फायदा 85,000 रुपये तक पहुंच रहा है। खास बात यह है कि पुराने MY2025 स्टॉक पर सबसे ज्यादा बचत मिल रही है।

Discount Offers

मई 2026 में Tata Harrier और Tata Safari पर मिलने वाले ऑफर्स मॉडल ईयर के हिसाब से अलग-अलग हैं। MY2025 यूनिट्स पर ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि नए MY2026 मॉडल्स पर सीमित लाभ मिल रहा है।

MY2025 स्टॉक पर ग्राहकों को लगभग 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वहीं स्क्रैपेज पॉलिसी का फायदा लेने पर कुल बेनिफिट 60,000 रुपये तक पहुंच सकता है। कुल मिलाकर बचत 75,000 से 85,000 रुपये तक हो सकती है।

दूसरी तरफ MY2026 मॉडल्स पर करीब 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। स्क्रैपेज बोनस के साथ कुल फायदा 35,000 से 45,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

Diesel Variants पर ज्यादा फायदा

यह ऑफर मुख्य रूप से Tata Harrier और Tata Safari के डीजल वेरिएंट्स पर लागू है। हाल ही में लॉन्च हुए पेट्रोल वेरिएंट्स पर फिलहाल कोई बड़ा डिस्काउंट देखने को नहीं मिल रहा है।

कंपनी के कई प्रमुख ट्रिम्स जैसे Smart, Pure X, Adventure X और Fearless या Accomplished एडिशन इस ऑफर में शामिल बताए जा रहे हैं।

City और Dealer के हिसाब से बदल सकते हैं Offers

ध्यान देने वाली बात यह है कि डिस्काउंट हर शहर और डीलर के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है। कई बार डीलर स्टॉक क्लियर करने के लिए अतिरिक्त ऑफर भी दे देते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी Tata Motors डीलरशिप पर ऑन-रोड प्राइस जरूर चेक करें।

यह भी पढ़ें:-500Km रेंज के साथ लॉन्च होगी Tata Sierra EV, जानिए क्या होगा खास

MY2025 Stock क्यों बन सकता है बेहतर Deal?

अगर आपको सिर्फ नया मॉडल ईयर चाहिए ऐसा जरूरी नहीं है, तो MY2025 यूनिट लेना ज्यादा समझदारी हो सकती है। इसमें MY2026 मॉडल्स के मुकाबले लगभग दोगुना फायदा मिल रहा है, जबकि फीचर्स और इंजन में बड़ा अंतर नहीं है।

लेखक: Akshay Saini
श्रेणी: Auto
प्रकाशित तिथि: 15 मई 2026

Leave a Comment