Maruti Fronx फेसलिफ्ट 2026: 40kmpl माइलेज और ADAS फीचर्स के साथ आ सकती है नई Fronx, टेस्टिंग के दौरान दिखे बड़े बदलाव

मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्रॉसओवर Fronx को अब बड़े अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Fronx ने ऑटो सेक्टर में हलचल बढ़ा दी है।

मारुति सुजुकी से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स और ऑटो इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, आने वाली Maruti Fronx Facelift 2026 में कंपनी पहली बार अपना नया Series Hybrid इंजन दे सकती है। इसके साथ कई प्रीमियम और सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

New Hybrid Engine

नई Fronx फेसलिफ्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Hybrid इंजन हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह Maruti Suzuki का खुद का विकसित किया गया Series Hybrid सिस्टम होगा।

कंपनी इस तकनीक के जरिए बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह कार करीब 35 से 40 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV बन सकती है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत को देखते हुए ये एक बढ़िया डील हो सकती है I

ADAS Safety Features

नई Fronx में पहली बार Level 2 ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें कई एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती हैं, जैसे:

  • Adaptive Cruise Control
  • Autonomous Emergency Braking
  • Lane Keep Assist
  • Collision Warning System

इन फीचर्स की मदद से ड्राइविंग पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो सकती है।

Cabin and Interior Updates

कैबिन में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Fronx में बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड सीटें, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिल सकते हैं। कंपनी इंटीरियर को पहले से ज्यादा मॉडर्न और टेक-फोकस्ड बनाने पर काम कर रही है। मारुति उन लोगो के लिए है जिनको फीचर से ज्यादा इंजन की विश्वसनीयता या परफॉर्मेंस पर भरोसा होता है I

यह भी पढ़ें :-Maruti Brezza 2026 Facelift: लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, अब मिलेगी ऐसी टेक्नोलॉजी जो बड़ी SUVs में भी नहीं

Exterior Design Changes

नई Fronx का एक्सटीरियर डिजाइन भी पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी दिखाई दे सकता है। टेस्टिंग मॉडल में नई फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड LED हेडलैंप्स देखने को मिले हैं।

इसके साथ रीडिजाइन किए गए टेल लैंप्स और नए अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और बेहतर हो सकता है।

AWD Option Can Be Introduced

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Maruti Suzuki हाई-एंड वेरिएंट्स में AWD यानी All Wheel Drive सिस्टम का विकल्प भी दे सकती है।

यह फीचर खराब सड़कों और लंबी यात्राओं के दौरान बेहतर ग्रिप और कंट्रोल देने में मदद करेगा।

Launch Timeline and Expected Price

मारुति सुजुकी नई Fronx फेसलिफ्ट को 2026 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे दिवाली सीजन के आसपास बाजार में उतार सकती है।

संभावित कीमत ₹7 लाख से ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लेखक: Akshay Saini
श्रेणी: Auto
प्रकाशित तिथि: 17 मई 2026

Leave a Comment