Hyundai Creta फिर बनी नंबर-1 SUV, लेकिन इस नई कार ने बढ़ाई टेंशन

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ SUV एक बार फिर Hyundai Creta बनी है।
लेकिन इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट है, क्योंकि एक नई SUV ने आते ही मार्केट में हलचल मचा दी है।

अप्रैल 2026 की SUV सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक Hyundai Creta ने 15,291 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 10.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और नए मॉडल्स की एंट्री इसका बड़ा कारण मानी जा रही है।

अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली Mid-Size SUVs

  1. Hyundai Creta – 15,291 यूनिट
  2. Mahindra Scorpio – 14,719 यूनिट
  3. Maruti Suzuki Victoris – 13,701 यूनिट
  4. Kia Seltos – 10,566 यूनिट
  5. Mahindra Thar – 10,459 यूनिट
  6. Toyota Hyryder – 9,115 यूनिट
  7. Mahindra Bolero – 8,917 यूनिट
  8. Mahindra XUV 7XO – 8,630 यूनिट
  9. Maruti Grand Vitara – 7,718 यूनिट
  10. Tata Sierra – 7,316 यूनिट

Creta अभी भी क्यों है लोगों की पहली पसंद?

Hyundai Creta पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, डीजल और EV जैसे कई ऑप्शन के साथ आती है। यही वजह है कि अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहक इसे पसंद कर रहे हैं। हालांकि, बढ़ती टक्कर के चलते Hyundai डीलरशिप्स अब इस SUV पर भारी डिस्काउंट भी दे रही हैं।

Maruti Suzuki Victoris ने मचाया बड़ा खेल

नई लॉन्च हुई Maruti Suzuki Victoris ने आते ही तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इस SUV ने Kia Seltos और Grand Vitara जैसी कारों को पीछे छोड़ दिया है।

इसके पीछे Maruti का बड़ा नेटवर्क और मजबूत हाइब्रिड व CNG ऑप्शन सबसे बड़ी वजह माने जा रहे हैं।

Kia Seltos और Hyryder की भी शानदार वापसी

नई डिजाइन और फीचर्स के बाद Kia Seltos की बिक्री में 72.2 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

वहीं Toyota Urban Cruiser Hyryder ने 96.4 प्रतिशत की शानदार सालाना ग्रोथ दर्ज की। बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच लोग अब ज्यादा माइलेज वाली Hybrid SUVs को तेजी से पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :-Hyundai की इस कार पर मिल रहा 65,000 रुपये तक का फायदा, Creta और Verna पर भी भारी डिस्काउंट

Mahindra SUVs का दबदबा कायम

Scorpio, Thar, Bolero और XUV 7XO जैसी SUVs ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। खासकर छोटे शहरों और सेमी-अर्बन इलाकों में Mahindra की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है।

लेखक: Akshay saini
श्रेणी: Auto
प्रकाशित तिथि: 13 मई 2026

Leave a Comment