Source: Hyundai dealership & auto industry reports :-अगर आप मई 2026 में नई Hyundai कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदे की हो सकती है।
कंपनी ने अपनी कई लोकप्रिय कारों पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है, जिसमें Hyundai Grand i10 Nios पर सबसे ज्यादा बचत मिल रही है।
Hyundai Motor India ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा और नए मॉडल्स की एंट्री के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह खास ऑफर लॉन्च किया है। ये ऑफर्स मई 2026 के अंत तक चुनिंदा डीलरशिप्स पर उपलब्ध रहेंगे।
Hyundai Grand i10 Nios पर 65,000 रुपये तक का फायदा
Hyundai Grand i10 Nios पर कंपनी कुल 65,000 रुपये तक की बचत दे रही है। इसमें कई तरह के बेनिफिट शामिल हैं।
मुख्य ऑफर्स:
- 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट
- पुराने वाहन पर 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस
- या 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस
- Santro, Alto, i10, EON, WagonR, Celerio और S-Presso जैसी कारों से अपग्रेड करने पर अतिरिक्त 15,000 रुपये का बोनस
- कॉर्पोरेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट
Hyundai की दूसरी कारों पर भी मिल रहे शानदार ऑफर्स
Hyundai i20
Era वेरिएंट को छोड़कर बाकी मॉडल्स पर:
- 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट
- एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस का फायदा
Hyundai Exter Facelift
HX2 वेरिएंट छोड़कर:
- 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट
- 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस
Hyundai Verna
- 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट
- 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस
- 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट
Hyundai Creta ICE
E वेरिएंट को छोड़कर:
- 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट
- 50,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस
Hyundai Aura
- 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट
- 5,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस
यह भी पढ़ें :-Creta के बाद Hyundai का बड़ा धमाका! भारत में लॉन्च होंगी 2 नई SUV, एक होगी सस्ती Electric कार
ऑफर लेने से पहले ये बात जरूर जान लें
कंपनी की ये सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और मई 2026 के आखिर तक लागू रहेंगी। अलग-अलग शहर, डीलरशिप और वेरिएंट के हिसाब से ऑफर्स में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Hyundai डीलर से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर लें।
लेखक: Akshay saini
श्रेणी: Auto
प्रकाशित तिथि: 13 मई 2026